फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two students ran away from ashram after hurt by scolding of monitor, police recovered them from Bulandshahr

मचा हड़कंप: आश्रम से दीवार कूदकर भागे दो छात्र, बर्दाश्त न हुई मॉनिटर की डांट, फिर तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

Baghpat News : मॉनिटर की डांट से आहत होकर दो छात्र आश्रम की दीवार से कूदकर भाग गए। इससे शिक्षिकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने दोनों छात्रों को बुलंदशहर से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Two students ran away from ashram after hurt by scolding of monitor, police recovered them from Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मॉनिटर के डांटने पर दो छात्र सर्वोदय संस्कृत आश्रम की दीवार कूदकर भाग गए। उनकी तलाश शुरू की गई तो पुलिस ने उन्हें बुलंदशहर से बरामद कर लिया। दोनों छात्रों की बरामदगी के बाद आश्रम के शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बागपत में बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर के समीप सर्वोदय संस्कृत आश्रम संचालित है, जिसमें 75 छात्र पढ़ाई करते हैं। आश्रम के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आश्रम में कक्षा आठ और कक्षा सात के दो छात्र बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये थे। जिनमें एक छात्र बागपत तो दूसरा बुलंदशहर जनपद का रहने वाला है।

विज्ञापन

वहीं, छात्रों के लापता होने के बाद प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षकों ने आसपास तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई और बुलंदशहर से दोनों को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू में सुसाइड: बेहद हसमुख था प्रशांत, रात को दोस्तों संग की मस्ती फिर सुबह चुन ली मौत, साथी गुमसुम

इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों छात्र मॉनिटर के डांटने से नाराज होकर आश्रम से चले गए थे, जिन्हें सकुशल बरामद कर लिया और बुलंदशहर से वापस लाया गया।

यह भी पढ़ें: मां से हुई थी आखिरी बार बात: कहा था- सब कुछ ठीक है, फिर सबको क्यों रुला गया बीटेक का छात्र, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed