फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two smugglers smuggling illegal liquor caught

अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोचा

Tue, 30 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers smuggling illegal liquor caught
बड़ौत (बागपत)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार की देर रात्रि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ौत-कोताना मार्ग पर नहर पुल से दो शराब तस्करों को कोरोला कार और 22 पेटी अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि सूचना मिली कोताना की ओर से कोरोला कार में सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर बड़ौत की ओर आ रहे हैं। सूचना पर उन्होंने बड़ौत - कोताना मार्ग पर चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोचा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए लोगों में विकास निवासी सुभाष नगर थाना झज्जर हरियाणा और शुभम निवासी शेखपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर शामिल हैं। उनके कब्जे से एक कोरोला और 22 अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed