{"_id":"5efe1ea68ebc3e42d47479d2","slug":"two-sides-clash-stone-pelt-ten-injured-in-doja-baraut-news-mrt4892880181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोज्जा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोज्जा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। थाना क्षेत्र के दोज्जा गांव में बृहस्पतिवार की रात तरबूज खरीदने को लेकर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंटे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
दोज्जा में मेराज पुत्र शहाबुद्दीन तरबूज बेच रहा था। इसी दौरान ताहिर पक्ष के एक युवक की उसके साथ तरबूज खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया। संघर्ष में एक पक्ष से मुनीजा पत्नी ताहिर, आमना पत्नी शाकिर, आरिफ पुत्र इरशाद, शाकिर पुत्र साबिर, इकराम पुत्र असगर और दूसरे पक्ष से सराजुद्दीन व मेराज पुत्रगण शहाबुद्दीन, तालिब पुत्र यामीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति पर काबू कर सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिरसलगढ़ में युवकों में चले चाकू, दो घायल
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की शाम युवक खेल रहे थे। इसी दौरान आर्यन उज्ज्वल और गौरव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गौरव ने आर्यन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें गौरव भी घायल हुआ है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।