{"_id":"dc62e9fcce16ecb62424b37460393a89","slug":"two-picked-up-with-24-bull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 बैल समेत दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 बैल समेत दो दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सरूरपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैलों से लदे ट्रक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से 14 बैल बरामद हुए है। यह बैल पंजाब के भवानीगढ़ से लाए जा रहे थे। आरोपी युवक कटान के लिए बैल रामपुर जनपद लेकर जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपी रामपुर जनपद के गांव टांडा निवासी मारूफ और मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा निवासी तोहसीन है। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर 14 बैल लादे गए थे। उन्हें ट्रक से उतारा गया तो दो बैल बेहोश थेे। सरूरपुर चौकी प्रभारी बच्चृू सिंह के मुताबिक आरोपी युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब के भवानीगढ़ से ट्रक में बैल लेकर रामपुर जा रहे थे। वहां पर बैलों का कटान किया जाता है। पुलिस से बचने के लिए देहात के मार्गों से गोवंश तस्करी की जाती है। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस गैंग में कौन-कौन शामिल है? उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी
पंजाब से कटान के लिए बड़े पैमाना पर गोवंश तस्करी हो रही हैं। पहले भी इसका खुलासा हो चुका है। डेढ़ माह पूर्व सिंघावली अहीर और चांदीनगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बैलों से भरे दो ट्रक पकड़े थे। उस समय भी बैल पंजाब से ही लाए गए थे। बालैनी पुलिस ने भी पंजाब से ही लाए गए गोवंश पकड़े थे।
विज्ञापन
सरगना तक नहीं पहुंच पाती पुलिस
बागपत पुलिस दस से ज्यादा गौवंश से भरे ट्रक पकड़ चुकी है। हर बार चालक और क्लीनर ही पकड़े जाते हैं। पुलिस अभी तक गैंग के सरगना तक नहीं पहुंच पाई है। गोवंश कटान में पूरा रैकेट काम कर रहा है। जहां से ट्रकों में गोवंश लादे जाते हैं और जहां पर उनका कटान होता है। पल-पल की जानकारी गैंग के लीडर के पास होती है। पकड़े गए ट्रक के आगे भी एक बाइक और एक स्कार्पियो चल रही थी। जो हर गतिविधियों की जानकारी ट्रक में लोगों को दे रहे थे।