फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल

Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accidents
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और ढिकौली बंथला मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला निवासी कैंटर चालक जसविंदर सिंह सोमवार रात फरीदाबाद से कैंटर में पेंट के डिब्बे लादकर गाजियाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सरफाबाद के पास दूसरे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे जसविंदर का कैंटर उससे टकरा गया। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। उधर ढिकौली बंथला मार्ग पर मंगलवार सुबह खैला मोड़ के पास खट्टा प्रहलादपुर निवासी रोहित की बाइक की सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे रोहित घायल हो गया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि दोनों घायलों ने अभी तक कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed