{"_id":"6705ac7adce2fef814053734","slug":"two-objections-lodged-in-baghpat-sugarcane-committee-and-one-in-malkapur-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-119686-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत गन्ना समिति में दो व मलकपुर में एक आपत्ति दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत गन्ना समिति में दो व मलकपुर में एक आपत्ति दर्ज
Wed, 09 Oct 2024 03:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डेलीगेट ने नाम गलत होने पर बागपत गन्ना समिति में दो व मलकपुर में एक आपत्ति दर्ज कराई। तीनों आपत्तियों का बुधवार को निस्तारण किया जाएगा। वहीं बागपत व रमाला मिल समिति में बुधवार को आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
डेलीगेट का चुनाव होने के बाद बागपत व मलकपुर गन्ना समिति में मंगलवार को सूची चस्पा कर आपत्ति मांगी गई थी। इनमें बागपत में दो व मलकपुर में एक डेलीगेट ने पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने गलत नाम को सही कराने के लिए आपत्ति दी। गन्ना समिति पर आई आपत्तियों का बुधवार को निस्तारण कर अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। गन्ना समिति चुनाव के लिए 10 को नामांकन पत्र दाखिल, 11 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, 16 सुबह दस बजे शाम चार बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं बागपत व रमाला मिल चुनाव के लिए डेलीगेट की बुधवार को सूची चस्पा करने के बाद आपत्ति मांगी जाएगी।
- बागपत व मलकपुर गन्ना समिति में तीन आपत्ति आई है। इनका निस्तारण करने के बाद बुधवार को अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। - इंदू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक