फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two new dengue patients found, number of infected reached 65

डेंगू के दो नये मरीज मिले, 65 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, number of infected reached 65
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ, जांच बढ़ाई
विज्ञापन

बागपत। जिले में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। लगातार मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। मंगलवार को जिले में दो नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जांच बढ़ा दी है और लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव कर लोगों को स्वच्छता अपनाने की अपील की जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया जिले में मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू के लगातार मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। संक्रमण से बचाव के लोगों को स्वच्छता व सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। लगातार मिल रहे मरीजों को देखते हुए जिले में जांच बढ़ा दी है। प्रतिदिन 150 से अधिक एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों
विज्ञापन

के संपर्क कर फीड बैक ले रही है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, घर के आसपास पानी एकत्र न होने देने और नालियों में करोसिन का छिड़काव व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed