फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two miscreants escaped by putting spices in the eyes of the policemen

Baghpat News: पुलिसकर्मियों की आंखों में मसाला डालकर भागे दो बदमाश

Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants escaped by putting spices in the eyes of the policemen
कचहरी से भागने के बाद टंकी पर चढ़े बदमाश को उतारकर लाते पुलिसकर्मी। संवाद
बागपत। जेल से कचहरी में पेशी पर लाए गए दोहरे हत्याकांड में शामिल दो बदमाश पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला उड़ेलकर भाग निकले। एक बदमाश हरेंद्र निवासी खैला कचहरी की दीवार फांदकर कलक्ट्रेट की पेयजल टंकी पर चढ़ गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारकर पकड़ा गया। उसका साथी गौतम निवासी खैला भाग निकला, जो पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

अगस्त 2024 में मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की मंसूरपुर-खैला के जंगल में गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। मृतक कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल पचास हजार के इनामी बदमाश हर्ष, गौतम के अलावा हत्यारोपी हरेंद्र, प्रदीप उर्फ सोनू, सुमित उर्फ डब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उनके साथी दीपक फुर्तीला का हरियाणा में एनकाउंटर हो गया था।
विज्ञापन

जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी हरेंद्र और गौतम को मंगलवार को कचहरी में पेशी पर लाया गया, जिन्हें लेकर सिपाही रविंद्र और हरिओम पेशी पर लेकर गए थे। बताया कि न्यायालय में पेशी से वापस लौटते समय आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला उड़ेल दिया और वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो दोनों दीवार फांदकर भाग निकले। इसके बाद आरोपी हरेंद्र कलक्ट्रेट की पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ मिला, जबकि गौतम नजर नहीं आया।
पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी हरेंद्र को टंकी से नीचे उतारकर गिरफ्तार किया। उधर, लापरवाही बरतने वाले सिपाही हरिओम और रविंद्र को एसपी ने निलंबित कर दिया।

इस मामले में अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि भागने वाले गौतम की तलाश में कई टीमें लगाई गईं हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। दोनों सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed