{"_id":"61f42062dbd3dc3ca626e075","slug":"two-members-of-arms-smuggling-gang-arrested-gangster-absconding-baghpat-news-mrt5749245145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सरगना फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबला बेगमाबाद में मुठभेड़ के बाद किए गए गिरफ्तार, तीन पिस्टल और 107 कारतूस बरामद
पुलिस को आशंका, हथियारों का प्रयोग चुनाव में किया जाना था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बदमाशों से तीन पिस्टल व 107 कारतूस बरामद किए, जबकि उनका मुजफ्फरनगर निवासी सरगना फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस को आशंका है हथियारों का प्रयोग चुनाव में किया जाना था।
कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाबला बेगमाबाद में नहर के पास से स्कूटी सवार तीन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे ईख के खेत में घुस गए और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक अपराधी इरशाद पुत्र बरकत अली निवासी इदरीशपुर को दो अवैध पिस्टल व 104 कारतूस, एक खोखा व के साथ गिरफ्तार कर लिया। जंगल के रास्ते इरशाद का साथी हामिद फरार होकर लहचौड़ा पहुंच गया था, जहां उसे चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नेे उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए। हुए। हामिद पसौड़ा (गाजियाबाद) का रहने वाला है और वर्तमान में कस्बा खेकड़ा में रह रहा है। तीसरा अपराधी सरफराज निवासी पुरबालियान (मुजफ्फरनगर) फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना सरफराज है और वही पिस्टल व कारतूस लेकर आया था। हथियार किसे देने थे और इनका इस्तेमाल चुनाव में होना था या नहीं? इस बारे में सरफराज को पता है। सरफराज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।