{"_id":"6331eeffed2c5526077ae567","slug":"two-killed-including-hotel-operator-mourning-in-sisana-baghpat-news-mrt607013959","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक सहित दो की मौत, सिसाना में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक सहित दो की मौत, सिसाना में शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सोनीपत में मुरथल-ताजपुर रोड पर पेड़ से गाड़ी टकराने से सिसाना गांव के होटल संचालक सहित दो की मौत हो गई। जिसका पता चलने पर सिसाना गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया।
सिसाना गांव के रहने वाला होटल संचालक निखिल (22) पुत्र संजय और बबली (40) पुत्र कालूराम रविवार रात किसी काम से सोनीपत गए थे। सोनीपत के मुरथल-ताजपुर रोड से होते हुए वह वापस घर लौट रहे थे। उस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोनीपत में हादसे में होटल संचालक समेत दो की मौत होने का पता चलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। उधर गांव के लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देने में लगे और कुछ ग्रामीण मृतकों के परिजनों के साथ शव लेने के लिए सोनीपत गए।