फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two hunters arrested for selling deer meat and horns

Baghpat News: हिरण का मांस, सींग बेचने वाले दो शिकारी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Two hunters arrested for selling deer meat and horns
दाहा। हिरण का शिकार कर मांस और सींग बेचने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर कनवाड़ा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हिरण के सींग, तमंचा, 49 कारतूस और 53 खोखे और 1.10 लाख रुपये भभी बरामद किए गए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सुनेन्द्र सिंह ने टीम के साथ मुजफ्फरपुर कनवाड़ा गांव के जंगल में शिकारियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फौलादनगर गांव के रहने वाले बाइक सवार शिकारी कुरबान और मुर्सलीन को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तमंचा, 49 कारतूस, कुल्हाड़ी, चाकू, जाल, नुकीला शरीया, एक डिब्बी छर्रे, हिरण का सींग, एक लाख दस हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हिरण के सींग की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। दोनों शिकारी अपने गिरोह के पांच-छह सदस्यों के साथ शिकार की तलाश में जंगल में घूमते रहते हैं। दोनों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार होने पर गांव वालों को बेचते है हिरण का मांस
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों शिकारियों ने पूछताछ में कई शिकार करने की बात स्वीकार की है। दोनों ने बताया कि शिकार होने पर हिरण का मांस या तो खुद पका लेते थे, या फिर गांव में ही किसी से संपर्क कर बेच देते हैं।

हिरण के सींग के लिए तलाशते थे ग्राहक
पूछताछ में दोनों शिकारियों ने बताया कि हिरण के सींग बेचने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ती है। ग्राहक तलाशने के लिए कई लोगों से संपर्क भी किया जाता है। अक्सर दूसरे राज्यों के लोगों को ही हिरण के सींग बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed