फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two friends died due to drowning in river Yamuna

यमुना नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two friends died due to drowning in river Yamuna
बागपत यमुना में साथी युवको के डूबने के बाद विलाप करते हुए परिजनों को जानकारी देता निक्की - फोटो : BAGHPAT
यमुना नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

पक्का घाट के सामने पार्टी करने गए थे छह दोस्त
गोताखोरों ने दो घंटे की तलाश के बाहर नदी से निकाला, अस्पताल में मृत घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यमुना के पक्का घाट के सामने पार्टी करने आए पाली गांव के दो दोस्तों सुमित और अक्षय की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से पाली गांव में मातम पसर गया। अक्षय चार बहनों का इकलौता भाई था।

नगर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनुसूचित जाति के सुमित पुत्र राजबीर, अक्षय पुत्र देवेंद्र कुमार, अखिल पुत्र रमेश कुमार, निक्की पुत्र सतीश कुमार, सचिन पुत्र ऋषिपाल सिंह और आजाद पुत्र सहेंद्र सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे यमुना पक्का घाट के सामने पार्टी करने पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे सुमित (18) और अक्षय (16) नहाने के लिए यमुना नदी में चले गए। इसी दौरान गहरे गड्ढ़े में फंस जाने के कारण दोनों डूब गए। दोनों को डूबता देख चारों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के किसान और पाली गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोर बुलाए गए। सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही और आरआरएफ की टीम पहुंच गई। सीओ ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दो घंटे की तलाश के बाद यमुना में से अक्षय और सुमित को निकाला गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से पाली गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed