फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two farmers were attacked with bricks in Sarurpurkalan village.

Baghpat News: सरूरपुरकलां गांव में दो किसानों पर ईंटों से हमला

Sat, 11 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two farmers were attacked with bricks in Sarurpurkalan village.
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में किसान रामदेव और विनीत पर सूजरा मार्ग पर तीन युवकों ने ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें घायल किसान रामदेव की तहरीर पर पुलिस ने बंटी निवासी गाधी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सरूरपुरकलां गांव निवासी किसान रामदेव ने बताया कि चार अक्तूबर की रात सूजरा मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में शराब के ठेके के सामने गाधी गांव के तीन लोगों ने रोक लिया। आरोप लगाया कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए ईंटों से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed