फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two electric poles were broken due to the collision of the vehicle, darkness spread

वाहन की टक्कर से बिजली के दो पोल टूटे, पेयजल के लिए तरसे केतीपुरा के दो सौ परिवार

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two electric poles were broken due to the collision of the vehicle, darkness spread
बागपत। नगर के केतीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के दो पोल टूट गए। इससे मोहल्ले में अंधेरा छा गया। लोगों को शुक्रवार को हैंडपंप से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी। मोहल्ले के लगभग दो सौ परिवारों को रोशनी व पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर ने केतीपुरा मोहल्ले के बिजली के दो पोल टूट गए थे। इससे मोहल्ले के दो सौ परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोल टूटने से मोहल्ले में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। वहीं, लोग पेयजल के लिए तरस गए। मोहल्ले के लोगों को शुक्रवार को हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ा। लोगों का कहना है कि केतीपुरा मोहल्ले के अधिकतर लोग पशुओं का व्यापार करते हैं। बिजली सप्लाई ठप होने से पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 23 के सभासद इकराम ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को एसडीओ गोपाल से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। मोहल्ले के डॉ. आसिफ, मौलाना शाहिद, हाजी अब्दुल हमीद और यामीन ने निगम के अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed