फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two children were crushed to death on brick kiln in Baghpat and mourning in family

बागपत में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठे पर भाई-बहन की दबने से मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में छाया मातम

Sat, 11 May 2024 01:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 01:55 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक भट्टे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो मासूम बच्चों की दबकर मौत हो गई। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Two children were crushed to death on brick kiln in Baghpat and mourning in family
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलोचपुरा गांव स्थित बालाजी भट्टे की बाहरी प्लेट गिरने से दो मासूम बच्चों की दबकर मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा है। 

विज्ञापन


बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में तालिब (3) और सिदरा (5) की मौत हुई है। इस घटना से गांव में भी मातम छा गया है।

विज्ञापन

भट्ठे पर ईंटों की ढांग गिरने से भाई-बहन की मौत
अमीनगर सराय क्षेत्र में बिलौचपुरा गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर ईंटों की ढांग गिरने से भाई-बहन की दबने से मौत हो गई। जिसका पता चलने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उधर, ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे पर हंगामा किया। 

बिलौचपुरा गांव का रहने वाला सलमान अपने परिवार के साथ बालाजी ब्रिकफील्ड पर मजदूरी करता है। बताया कि शनिवार को वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था और उसका बेटा तालिब (3) और बेटी सिदरा (5) पास में चारपाई पर बैठे थे।

विज्ञापन

बताया कि शनिवार को ईंट भट्ठे पर ईंटों की एक ढांग भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तालिब और सिदरा भी दब गए। ढांग गिरते ही मजदूर दौड़ पड़े और बच्चों को निकालने में जुट गए। इस दौरान मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाई बहन के शवों को निकाला।

इसके बाद बिलौचपुरा के ग्रामीण भी ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। जिन्होंने भट्ठा संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर ईंट भट्ठे का मुनीम भाग गया। 

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
बिलौचपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। जिसके दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। बताया गया कि पीड़ित परिवार और भट्ठे के मालिक के बीच फैसला हो गया है। उधर, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed