{"_id":"585042124f1c1bdd5d64a08a","slug":"two-apartments-and-two-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान और दो दुकान में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकान और दो दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महरमपुर में सोमवार की रात्रि में चोर दो मकान और दो दुकानों से नगदी, जेवर, कीमती सामान, कपडे़ आदि सामान चुराकर ले गए। चारों पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
सोमवार की रात्रि में चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम महरमपुर में चार मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ग्रामीण सत्तन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये, चालीस लीटर डीजल, बीस लीटर पेट्रोल समेत एवं अन्य खाद्य सामग्री चुराई। इसके अलावा ग्रामीण चंद्रभान के मकान में कीमती कागजों से भरे दो बैंग, कपडे़, शौकीन नाई की दुकान से शैव बनाने का समस्त सामान और ट्रे, ग्रामीण जय लाल के मकान में घुसकर सेफ में रखा सोने का एक गले का हार, कीमती कपडे़ आदि सामान चुराकर ले गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब ग्रामीण जागे तो उन्हें चोरी का पता लगा। सूचना मिलते ही मकानों और दोनों दुकानों में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चारों पीड़ित ग्रामीण थाने पहुंचे और चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन