फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two accused of Ravit murder case arrested

रवित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Ravit murder case arrested
- अब तक प्रकरण के चार आरोपियों को पुलिस कर चुकी गिरफ्तार
विज्ञापन

- सात आरोपी हैं फरार, पीड़ित परिवार ने बताया था जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गाधी गांव के रवित की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। फरार अन्य सात आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि गाधी गांव के रवित की हत्या में नामजद किए गए हिमांशु पुत्र रामवीर और हरिश्याम पुत्र जय नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर के राष्ट्रवंदना चौक से पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की गई है। हिमांशु के फेसबुक खाता बनाने के बाद से ही झगड़े की शुरूआत हुई थी। इसके बाद 25 जुलाई को झगड़ा हुआ था। तीन अगस्त को रवित की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हिमांशु के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस, जबकि हरिश्याम के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

राहुल की पुलिस को तलाश
बागपत। वारदात के वक्त रवित के साथ मौजूद राहुल निवासी गेझा संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि राहुल गेझा की पुलिस तलाश कर रही है। सोनीपत में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed