{"_id":"64289648786d002def0ffef4","slug":"tussle-for-ticket-in-bjp-more-claimants-than-barot-in-rld-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-90-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा में टिकट के लिए खींचतान, रालोद में बड़ौत से ज्यादा दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा में टिकट के लिए खींचतान, रालोद में बड़ौत से ज्यादा दावेदार
Sun, 02 Apr 2023 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:08 AM IST
सार
नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष पद का के चुनाव के लिए बागपत और बड़ौत में सबसे ज्यादा नेता टिकट मांग रहे हैं और अमीनगर सराय व रटौल भी भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : Social Media
विस्तार
नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी होने के बाद अब दावेदार चुनाव लड़ने के लिए पार्टियों से टिकट लेने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए बड़े नेताओं के घरों से लेकर पार्टी कार्यालयों तक दौड़ लगानी शुरू कर दी। बागपत में जहां भाजपा में टिकट के लिए ज्यादा खींचतान दिख रही है, रालोद में बड़ौत से ज्यादा दावेदार आ रहे हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए पहले दिसंबर 2022 में आरक्षण जारी किया गया था तो अब आरक्षण में बदलाव हुआ है। बागपत में तीनों नगर पालिकाओं बागपत, बड़ौत व खेकड़ा का आरक्षण बदल गया है तो तीन नगर पंचायतों का आरक्षण भी बदला है। दोबारा से चुनाव लड़ने के लिए दावेदार सामने आ रहे हैं। यहां अभी तक भाजपा से सबसे ज्यादा 30 दावेदार चुनाव के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: मंजर याद कर कांप जाती है रूह, दंगाइयों ने जलती आग में फेंक डाले मासूम, 106 मकान हुए थे स्वाह
विज्ञापन
बागपत और बड़ौत में सबसे ज्यादा नेता टिकट मांग रहे हैं और अमीनगर सराय व रटौल भी भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। रालोद ने अब दोबारा आवेदन मांगे हैं तो अभी तक बीस नेताओं ने आवेदन किया है। पार्टियां भी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
रालोद से बड़ौत से कई मांग रहे टिकट, कई जगह दावेदार ही नहीं
बड़ौत नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए विश्वास चौधरी, अनिल आर्य, प्रमेंद्र तोमर, अरूण तोमर बोबी, गौरव तोमर, संजीव आर्य सहित 18 ने आवेदन किया है। बागपत नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है तो नगर पालिका खेकड़ा से रजनी धामा ने आवेदन किया। अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, टीकरी, छपरौली से कोई भी रालोद के टिकट पर अभी दावेदार सामने नहीं आए हैं।