फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tussle between RES and education department regarding school transfer

Baghpat News: स्कूल हस्तांतरण को लेकर आरईएस और शिक्षा विभाग में खींचतान

Sat, 23 Dec 2023 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
tussle between RES and education department regarding school transfer
बागपत। जिले में 33 स्कूल के नए भवन हस्तांतरण को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खींचतान हो रही है। दोनों विभाग भवन हस्तांतरण को लेकर एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे है। नए भवनों का हस्तांतरण न होने के कारण बच्चे जर्जर भवन और मैदान में पढ़़ने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से जिले में जर्जर हो चुके 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण कराया है। भवनों का निर्माण पूरा हुए दो महीने बीत चुके हैं, मगर अभी तक भवन बेसिक शिक्षा को हस्तांतरित नहीं किए गए हैं। जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को नया भवन बनने के बाद भी जर्जर भवन या फिर खुले मैदान में पढ़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। दोनों विभाग के अधिकारी भवन हस्तांतरण को लेकर एक-दूसरे पर टाल रहे है। जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि स्कूल हस्तांतरित करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र भेजा गया है जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने कई बार जा चुके हैं, मगर वह नहीं मिलने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

----
वर्जन -
प्रदेश में सबसे पहले बागपत में भवन का निर्माण पूरा कराया गया है। कुछ दिन पहले भवन हस्तांतरण के लिए बीएसए से मिलने के लिए गया था, मगर उनकी व्यस्तता के कारण भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं पाई। अब बीएसए बीमारी के कारण छुट्टी पर गई हुई है। उनके वापस लौटते ही भवन हस्तांतरित किए जाएंगे। - हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

-विभाग की ओर से भवन हस्तांतरित करने के लिए विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। भवन हस्तांतरित होने पर जांच के बाद बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाएगा। - सौरभ शुक्ला, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed