फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Turning discipline into a weapon, our daughters are winning medals.

Baghpat News: अनुशासन को हथियार बनाकर पदक जीत रहीं बेटियां

Fri, 24 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Turning discipline into a weapon, our daughters are winning medals.
बड़ौत। शूटिंग के क्षेत्र में बेटियां अनुशासन को हथियार बनाकर सटीक निशाना लगा रही हैं और राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर पदक जीत रही हैं। बेटियों का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। इस सपने को लेकर सुबह-शाम लक्ष्य पर निशाना साधने का अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

शूटिंग कोच विकास कुमार ने बताया कि लड़कियों की रुचि शूटिंग के क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। शूटिंग सीखने के साथ वह अपना भविष्य भी इसी क्षेत्र में तलाश रही हैं। अनिता पूनिया पिस्टल स्पर्धा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। विकास कुमारी भी नई दिल्ली में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं। इनके अलावा राइफल स्पर्धा में आयुषी और नैंसी भोपाल में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। इनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इनके अलावा भी काफी लड़कियां शूटिंग सीखकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। खेलों में रुचि रखने वाली अन्य करीब 30 लड़कियों को भी यह आगे बढ़ने के लिए हौसला देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

---
खेलों की दुनिया में सबसे पहले खिलाड़ी को अनुशासन में रहना चाहिए। अभ्यास तभी कर सकते हैं, जब अनुशासन होगा। इसके बिना सफलता प्राप्त करना मुश्किल है। सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास के दौरान छोटी गलतियों को सुधारना चाहिए। -विकास कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी स्तर की चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को देखकर घबराना नहीं है, बल्कि अटल इरादे से निशाना साधकर पदक जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे सफलता निश्चित मिलती है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का सपना है, जिसके लिए नियमित अभ्यास किया जा रहा है। खेल में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। -आयुषी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed