फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   True devotion gives freedom from sins

सच्ची भक्ति से मिलती है पापों से मुक्ति

Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
True devotion gives freedom from sins
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान मेें मोहल्ला रामपुर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया। बहन बलबीर कौर ने कहा कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहन बलबीर कौर ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव मनुष्य को सभी कष्टों से निजात दिलाते है। भगवान शिव की सच्चे मन से नि:स्वार्थ भक्ति करनी चाहिए। यदि मनुष्य प्रभु भक्ति में लीन रहता है तो उसका मार्ग स्वत: ही उच्च शिखर की तरफ अग्रसारित होता चला जाता है। शिव परमात्मा में अपना मन लगाना चाहिए, तभी आत्मा शुद्ध बनती है। आज संसार में अमीर-गरीब, जात-पात आदि भेद भाव को मिटाना जरूरी है। शिवरात्रि पर्व पर सभी को समाज में फैली इन कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए, तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। इस दौरान आदर्श गुप्ता, ईश्वरचंद वर्मा, रोहताश धामा, रमेश चन्द, विनोद कुमार, माया देवी, सुनीता, विमला, ऊषा देवी, राजेंद्री देवी, कृष्णा देवी, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed