फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck collided with Jugaad, mother, daughter and niece died

Baghpat News: ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मारी, मां-बेटी व भांजी की मौत

Fri, 17 May 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 17 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with Jugaad, mother, daughter and niece died
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बृहस्पतिवार शाम एक ट्र्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। जिससे जुगाड़ में सवार महिला स्वाति (24), बेटी रिया (6), महिला की भांजी जाहनवी (एक साल) की मौके पर मौत हो गई। महिला का पति राजा, बेटा विराज, नन्द शालू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से खामपुर लुहारी का रहने वाला राजा अपने परिवार के साथ नौरोजपुर में आदेश के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है। इसके साथ बहन शालू का परिवार भी भट्ठे पर काम करता है और यह सभी निवाड़ा में पूर्व प्रधान रिफाकत के एक मकान में किराये पर रहते हैं। खुब्बीपुर निवाड़ा में ही राजा के मकान का निर्माण भी चल रहा है। बताया गया कि राजा को बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त हो रहे थे। जिसको परिवार के लोग जुगाड़ में बैठाकर सिसाना में चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे। सिसाना गांव में पहुंचते ही बड़ौत की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से जुगाड़ में टक्कर मार दी, जिससे जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए। उनको टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा तो उसका पीछा करके राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। जहां लोगों ने उसकी धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। चालक ने अपना नाम नरेश निवासी मोहनपुरा राजस्थान बताया है। लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक शराब पिए हुए था। वहीं पुलिस ने राजा, विराज, शालू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed