{"_id":"58333cb34f1c1bb404b3a5d5","slug":"troubles-intact-banks-notes-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबतें बरकरार, बैंकों को भी नोटों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबतें बरकरार, बैंकों को भी नोटों का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
छपरौली मंे पीएनबी पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते एसओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रुपये के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की कतारें अभी छोटी नहीं हुई। लोगों की जेबें तो खाली है ही, साथ ही अब बैंकों में भी रुपये नहीं है। बागपत में एसबीआई की शाखाओं में ही कैश बांटा गया। अन्य अधिकतर बैंकों से लोगों को निराश ही लौटना पड़ा।
सोमवार को बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। एटीएम पर भी यही हाल रहा। देहात में भी लोगों के सामने विकट समस्या रही। जरूरतमंद लोग बैंकों के बाहर खड़े दिखे। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्रवाल मंडी टटीरी, चांदीनगर, पिलाना, बालैनी, बिनौली, छपरौली समेत सभी जगह बैंकों में मारामारी का आलम रहा। एसबीआई की शाखाओं में लोगों को कैश मिला, जबकि अन्य शाखाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक शाखाओं में नोट नहीं होने से लोगों को भुगतान नहीं दिया जा सका।
बैंक लेकर पहुंच गया 25 हजार के सिक्के
बागपत। बैंकों में रुपये नहीं है और बाजार में भी खुले रुपयों का टोटा है। ऐसे में अग्रवाल मंडी टटीरी के दो व्यापारी भाई मनोज जैन और संजय कुमार बैंक में 25 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंच गए। इनमें 10-10 के सिक्के थे। शाखा प्रबंधक अंजना ने बताया कि कर्मचारियों से सिक्के गिनवाकर इन्हें जमा किया गया है।
विज्ञापन
स्वैप मशीन का प्रयोग करें व्यापारी
बागपत। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एमके खुराना का कहना है कि व्यापारी चेक से पेमेंट लें या फिर स्वैप मशीन का प्रयोग करें। इससे व्यापारियों, बैंको और आम लोगों को भी लाभ होगा। कैश के लिए लोगों को बैंकों और एटीएम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
बागपत। आप कार्यकर्ताओं की बैठक में नोट बंदी को लेकर केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। सरकार की नीति को आलोचना की। उसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिला सचिव ओमबीर सिंह ने कहा केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले से देश में हाहाकार मचा हुआ है। अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। मजदूर और किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। शादियों के लिए ढाई लाख की घोषणा की थी, लेकिन लोगों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। जिला सचिव सोहनपाल शर्मा ने कहा बैंकों में पर्याप्त मात्रा में धन न होने से नगदी का संकट हो गया है। यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शिकेंद्र धामा, राजकुमार धामा, सुधीर धामा, खलील अहमद, राजू सैनी, हिम्मत सिंह, पवन शुक्ला, वीरेंद्र आर्य, संजीव मौजूद रहे।
बैंक पर अनियमितता का आरोप, हंगामा
छपरौली। कसबे के पीएनबी शाखा के कर्मचारियों पर अनियमितता का आरोप लगाकर लाइन में लगे ग्राहकों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने सांकेतिक जाम लगाकर कर्मचारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके स्थिति को नियंत्रण में किया।
बैंक के गेट पर हंगामा कर रहे लोगों ने बैंक कर्मचारियों पर मनमानी के साथ अनियमितता का आरोप लगाया। जिसमें लोगों को घंटों लाइन में खडे़ रहना पड़ रहा है। उन्होंने अवैध रूप से नोट बदले जाने, बिना लाइन के अपने चहेतों का पेमेंट निकलवाने का विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि कर्मचारी 4 बजे ही लेनदेन बंद कर देते हैं जबकि चहेतों का आठ बजे तक भुगतान किया जाता है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनियमितता की जानकारी मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालय को भी दी है। हंगामे के दौरान बैंक का कार्य बाधित रहा। शाखा प्रबंधक अमित गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि यदि किसी कर्मचारी ने अनियमितता की है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसओ जितेंद्र यादव ने कहा कि बैंक द्वारा टोकन व्यवस्था नये सिरे से दुरुस्त की गई है, सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।