फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी के साथ ट्रांसपोर्टर भी परेशान

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Troubled by rising prices of petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ सकता है मालभाड़ा
विज्ञापन

उद्योग धंधों पर भी संकट के बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 97.53 रुपये लीटर और डीजल की 89.86 रुपये लीटर पहुंच गई है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है। उधर, ट्रांसपोर्टर भी मालभाड़ा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। बाजार में महंगाई का असर साफ दिख रहा है।
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामहरि चौधरी ने बताया कि डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। कोरोनाकाल में ट्रकों की किस्त और बीमा कराना भारी पड़ रहा है। अब जहां माल ढुलाई और किराया बढ़ने के आसार बनने लगे हैं। हालांकि इससे पहले एसोसिएशन सरकार से वार्ता करेगी। सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उद्योगपति रमेश चंद गुप्ता का कहना है कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से उद्योग-धंधों पर संकट छाने लगा है। यदि शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो निश्चित ही इसका असर प्रोडक्शन पर पड़ेगा। इसलिए सरकार को बढ़ोतरी वापस लेना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार दाम कम करे
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। उसके लिए दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो चला है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि दाम कम करने का प्रयास करे ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।-अनूप चौहान, गौरीपुर
सरकार दामों पर अंकुश लगाने में नाकाम
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने में विफल है। यदि दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो लोगों के वाहन घरों में खड़े नजर आने लगेंगे। निजी कंपनियों, कारखानों आदि में काम करने वाले लोग दुपहिया वाहन का खर्च नहीं सहन कर पाएंगे। बढ़ी कीमतें सरकार को जल्द वापस लेनी चाहिए।-रिजवान, निवाड़ा
दाम नियंत्रित करे सरकार
महंगाई के जरिए लोगों की जेब पर डाका डाला है। सरकार को ईंधन के दाम नियंत्रित करने चाहिए। इससे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। छोटे किसान खासतौर से डीजल इंजन से फसलों की सिंचाई करने वाले बहुत परेशान हैं।-संदीप, बड़ौत रोड

पहले ही कुछ दिनों के लिए लोगों को राहत मिली थी। अब हर रोज तेल की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। यदि यही हालात रहे तो पेट्रोल जल्द ही 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच जाएगा। ऐसे में लोगों को बैलगाड़ी पर चलना पड़ेगा।-कुलदीप, खुब्बीपुर निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed