फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tripura violence condemned

त्रिपुरा में हुई हिंसा की निंदा कर कार्रवाई की मांग

Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tripura violence condemned
बागपत। त्रिपुरा में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को शहर मुफ्ती व नगर के लोगों ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि त्रिपुरा में मुसलमानों के घर जलाए गए हैं, मस्जिदों और दुकानों में लूटपाट और तोडफ़ोड़ की। उन्होंने घटना की निंदा और सांप्रदायिक शक्तियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि एक सप्ताह पहले असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थलों, मकानों व दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में खौफ पैदा हो गया था। हाजी राशिद ने दंगा कराने वालों पर कठोर कार्रवाई करने व दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। हाजी आजाद सैफी व नाजिम मलिक ने कहा भारत धर्मनिरपेक्ष है और सभी को अपने धर्म के अनुसार जीने का पूर्ण अधिकार है। यहां मुफ्ती शाह आलम, हाजी आजाद सैफी, नाजिम मलिक, फिरोज, मोहसिन, हाजी राशिद, नसीम फौजी, अल्ताफ अहमद, मोम्महद अली, अनीस, शौकीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed