फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Tricked the youth by bringing Agneepath scheme'

‘अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के साथ किया छल’

Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Tricked the youth by bringing Agneepath scheme'
रमाला गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार - फोटो : BAGHPAT
रमाला। रमाला गांव में रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह को राज्यसभा सदस्य बनने पर हवन व सभा का आयोजन किया गया। सभा में छपरौली विधायक अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर बेरोजगार युवाओं के साथ छल किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आठ विधायकों के साथ रालोद किसानों के साथ-साथ युवाओं को प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से विधान परिषद की चार में से एक सीट राष्ट्रीय लोकदल को देने की मांग की गई। राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर व बेरोजगार युवाओं के लिए कार्य कर रहा है। जयंत चौधरी के राज्यसभा सदस्य बनने से राष्ट्रीय लोकदल के साथ किसानों को बहुत बड़ी ताकत मिली है। किसानों व आम जनता की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे और जल्द ही अग्निपथ योजना के विरोध में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ में युवाओं की सभा की जाएगी। मौके पर जगपाल तेवतिया, रामकुमार चेयरमैन, सुरेश राणा, मनोज तोमर, प्रमेंद्र, नरेश बरवाला, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, विकास चौहान, वेदप्रकाश, किरण प्रधान, अरुण रमाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed