फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tributes paid to farmer messiah ChoudharyTributes paid to farmer messiah Choudhary Charan Singh Charan Singh

Baghpat News: किसान मसीहा चौ. चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to farmer messiah ChoudharyTributes paid to farmer messiah Choudhary Charan Singh Charan Singh
बागपत में स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाते भा
बागपत। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने चौधरी साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद रालोद कार्यालय पर हवन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर ने कहा कि चौधरी साहब ने राजनीतिक जीवन में किसान, मजदूर व लोगों की आवाज उठाने का कार्य किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठिना, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, राहुल धामा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा, जिला प्रभारी विनोद चौधरी, इंद्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह, कालूराम, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण मलिक ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा कार्यालय पर किसान मसीहा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव नगेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों व मजदूरों के हित में कार्य किया। इस दौरान महबूब मलिक, विभोर गुप्ता, इरशाद मलिक, अब्दुल वाहिद, राजू प्रजापति, महराज मलिक, आबिद मौजूद रहे। शहर के दिल्ली रोड स्थित जाट भवन में जिला जाट सभा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र धामा ने कहा कि चौधरी साहब ने राजनीतिक जीवन में किसानों को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान महासचिव गजेंद्र सिंह, कृष्णपाल चेयरमैन, रामनिवास, नगेंद्र सिंह, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, प्रमेंद्र तोमर, आदित्य धामा, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन किया : छपरौली। कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन हुआ। योगेंद्र शास्त्री ने विधि विधान से हवन कराया, जिसमें लोगों ने आहुति देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगराध्यक्ष श्याम सिंह, सोनू जैन, ज्ञानेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, एडवोकेट सत्येंद्र खोखर, किरणपाल फौजी, संजीव खोखर आदि मौजूद रहे। रमाला मिल में हवन में आहुति दी गई : रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन हुआ। मिल के उपसभापति जयदेव सिंह ने कहा कि किसानों व मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक कुमार यादव, डायरेक्टर राजपाल सिंह, सत्यव्रत आर्य, नीरपाल चौधरी, सुमित पंवार, संजीव राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed