{"_id":"652544be56f2a9ba1604b174","slug":"tribute-paid-by-paying-flowers-on-the-portrait-of-sp-founder-mulayam-singh-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6082-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा कार्यालय में पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन किया गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत गोष्ठी कर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए गए। प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि उन्होंने हमेशा दबे, कुचलों, शोषितों, अल्पसंख्यक और नौजवानों के हितों के लिए कार्य किया था। जिलाध्यक्ष रविंद्र ने कहा कि मुलायम सिंह ने तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किए। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, विजय चौधरी, हाजी निजात खान, हरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, अय्यूब अल्वी, संजीव पंवार, काला प्रधान मौजूद रहे।