फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trial will start at district level from August 6

सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर छह से शुरू होगा ट्रायल

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trial will start at district level from August 6
बागपत। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए मंडलीय स्तर के खिलाड़ियों के ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला स्तर पर छह अगस्त और मंडलीय स्तर पर दस अगस्त से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 22 अगस्त से प्रदेश स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सिविल सर्विसेज के लिए जिला स्तर पर बड़ौत के शाहमल स्टेडियम में छह अगस्त से खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को दस, 11 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम और 22 व 23 अगस्त को प्रदेश स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर टेनिस का प्रयागराज, वॉलीबाल का बांदा, तैराकी व कुश्ती का मेरठ, बास्केटबाल का गोरखपुर, बैडमिंटन, शतरंज, भारोत्तोलन, फुटबाल व एथलेटिक्स का लखनऊ, टेबल-टेनिस का अलीगढ़, कबड्डी का अमेठी, कैरम का कानपुर, पावर लिफ्टिंग का आगरा और क्रिकेट का ट्रायल कानपुर में लिया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली कर्मचारी व अधिकारियों को अपने विभाग से अनुमति पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षार्थियों का ट्रायल दो को
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि कुश्ती प्रशिक्षण के लिए दो अगस्त को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं का शाहमल स्टेडियम बड़ौत में ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रशिक्षार्थियों को आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। ट्रायल में चयनित बालक, बालिकाओं को खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षण और उपकरण किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वॉलीबाल का प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ी उप क्रीड़ा अधिकारी अखिल चौधरी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed