फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trees torn by storm, power supply stalled for eight hours

आंधी से उखड़े पेड़, आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 29 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Trees torn by storm, power supply stalled for eight hours
आंधी के कारण बागपत-मेरठ रोड पर गिरा पेड़ - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। मंगलवार रात तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ गए। बिजली लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। बुधवार को भी दिन में मौसम कई बार खराब हुआ। धूल भरी हवा चली।
मंगलवार रात करीब 12 बजे मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे बाद बारिश थम गई, लेकिन तेज हवा काफी देर तक चलती रही। जिससे सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। होर्डिंग उखड़ गए। इसके अलावा बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कस्बे में आधी रात बिजली गुल हो गई और बुधवार सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। रात को बिजली आपूर्ति ठप रहने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की आपूर्ति भी रात के समय बाधित रही। जेई बागपत गणेश प्रसाद ने बताया कि मेरठ रोड स्थित बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed