{"_id":"5797b5454f1c1b356421f204","slug":"trees-fell-on-the-moving-bike-itbp-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर गिरा पेड़ आईटीबीपी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक पर गिरा पेड़ आईटीबीपी जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जनपद सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में चलती मोटर साइकिल के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे बाइक सवार एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरे सैनिक का हाथ टूट गया। परिजनों ने सैनिक के शव को गांव में सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया। इस हादसे के गांव में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निनाना निवासी नवाब का बेटा असलम उर्फ इमरान (23) आईटीबीपी में सेना में कांस्टेबल था और वर्तमान समय में गांव में छुट्टी आया था। गांव के मदन का बेटा अनुज सेना में लिपिक है। अनुज भी छुट्टी आया था।
दोनों अच्छे दोस्त हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को असलम और अनुज बाइक पर सवार होकर हरियाणा में किसी काम से गए थे। वहां लौटते समय जिला सोनीपत के मुरथल स्थित जुरासिक पार्क के पास काटा रहा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। इससे असलम की मौके पर ही मौत हो गई और अनुज का एक हाथ टूट गया। राहगीरों ने दोनों को भर्ती कराया और सूचना दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही असलम के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव में ले आए और रात में ही सम्मान के साथ शव को सुपुर्द ए खाक किया। इससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गए। पुलिस ने पेड़ काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।