{"_id":"62c72584b220a6740260fd49","slug":"travel-will-be-easier-now-tickets-will-be-available-in-buses-from-android-etm-baraut-news-mrt59607633","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर अब और होगा आसान, एंड्रॉइड ईटीएम से बसों में मिलेगी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर अब और होगा आसान, एंड्रॉइड ईटीएम से बसों में मिलेगी टिकट
विज्ञापन
बड़ौत डिपो पर परिचालक को एंड्राइड ईटीएम मशीन की जानकारी देते बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। उप्र परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान यदि टिकट के लिए आपके पास कैश नहीं है, तो परेशान न हों। अब बिना कैश आप टिकट ले सकेंगे। इतना ही नहीं सफर के दौरान आपके पास समय, किराए, किमी, टोल टैक्स, बस रूट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी रहेंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम ने 627 एंड्रॉयड ईटीएम (ई-टिकटिंग मशीन) ली हैं।
विभागीय रिकार्डों के अनुसार मेरठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पांच डिपो में मेरठ, सोहराब गेट, गढ़मुक्तेश्वर, भैसाली, बड़ौत आता है। इन सभी में लगभग 567 बसें संचालित हैं। आपको बता दे कि अभी तक परिचालक बटन वाली ईटीएम मशीनों से टिकट बनाते थे। पुरानी मशीनों के खराब होने के कारण परिचालकों को मैनुअली टिकट बनाने पड़े थे। कई बार यात्रियों से रुपये लेने के बाद भी परिचालक यात्रियों को टिकट नहीं देता था, जिस कारण उनके बीच बहस तक हो जाती थी। अब निगम ने परिचालकों को टच स्क्रीन वाली एंड्रॉयड ईटीएम (ई-टिकटिंग मशीन) उपलब्ध करा दी हैं।
ये मिलेंगी यात्रियों को सुविधाएं
आरएम केके शर्मा ने बताया कि इस एंड्रॉइड ईटीएम मशीन से यात्री एटीएम या डेबिट कार्ड के माध्यम से भी टिकट ले सकेंगे। मशीन में सिम भी डाला जाएगा। इससे मशीन हैंग नहीं होगी और मशीन ऑनलाइन वाईफाई से कनेक्ट रहेगी। इससे मशीन का पूरा डाटा ऑनलाइन सेव रहेगा। साथ ही मशीन की लोडिंग एवं अपलोडिंग का कार्य डिपो स्तर पर होगा।
विज्ञापन
टिकट लेने में आनाकानी की तो बनाई जाएगी वीडियोग्राफी
अक्सर बसों में टिकट न लेने को लेकर परिचालक व यात्रियों में बहस होना आम बात है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यात्रा के दौरान बस में कोई यात्री अभद्रता या टिकट लेने में आनाकानी करता है तो परिचालक इस मशीन से ही वीडियोग्राफी भी कर सकेंगे।
कोट...
- मशीन पूरी तरह से टच स्क्रीन है। ईटीएम एक्टिवेट करने के लिए सिम का प्रयोग किया जाता है। सिम से ही इंटरनेट स्टार्ट हो जाएगा। डिपो के अंदर ही कंट्रोल रूम होगा। वहां बैठा आपरेटर इंटरनेट की मदद से बस की लोकेशन भी चेक कर सकेगा। - नरेंद्र मान, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत डिपो
- नए सेवा प्रदाता में ओरियन प्रो. ट्रांजिट साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई से शासन स्तर से अनुबंध हुआ है। जन सामान्य को इस आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था के तहत नकद भुगतान के साथ-साथ डेबिट, क्रेडिट कार्ड, स्मार्ट कार्ड, क्यूआर कोड, आधारित व यूपीआइ मोड से बस टिकट प्राप्ति की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। - विपिन अग्रवाल, एआरएम
डिपो का नाम बसों की संख्या एंड्रॉइड ईटीएम मशीन की संख्या
मेरठ 125 140
सोहराब गेट 84 95
बड़ौत 94 100
भैंसाली 175 195
गढ़मुक्तेश्वर 89 97