फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport Minister got a bus seized on the National Highway

Baghpat : परिवहन मंत्री ने नेशनल हाईवे पर बसों की चेकिंग कराई, एक बस सीज

Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister got a bus seized on the National Highway
परिवहन मंत्री के काफिले में परिवहन नियमों का उल्लंघन: बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से गुजरा परिवहन - फोटो : BAGHPAT
बागपत मे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर गांव के समीप परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद ही बसों की चेकिंग शुरू कराई। जहां एक रोडवेज बस में सब कुछ ठीक मिला, जबकि निजी बस में आठ यात्री ज्यादा मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। मंत्री के यहां अचानक पहुंचने से परिवहन विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सोमवार दोपहर को सहारनपुर से लौट रहे थे। उनका काफिला मेरठ की जगह बागपत की तरफ से होकर गुजरा। उनके अचानक यहां से गुजरने की सूचना पाकर एआरटीओ सुभाष राजपूत व अन्य अधिकारी भी नेशनल हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने दिल्ली की तरफ जाते हुए सरूरपुर गांव में अचानक काफिला रुकवा दिया। वहां बसों की चेकिंग शुरू करा दी। दिल्ली से शामली के लिए जाने वाली रोडवेज बस की चेकिंग की गई तो उसमें सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद दिल्ली से शामली जा रही निजी बस की चेकिंग की गई तो उसमें आठ यात्री ज्यादा मिले। जिस पर परिवहन मंत्री ने नाराजगी जताई और उस बस को सीज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री की इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन मंत्री वहां से दिल्ली की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed