फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport department woke up after the accident, 17 bus seized, 26 vehicles challaned

हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, 17 बस सीज, 26 वाहनों का चालान

Fri, 06 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Transport department woke up after the accident, 17 bus seized, 26 vehicles challaned
बड़ौत में स्कूल वैन के कागज की जांच करते आरआई विनय कुमार सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रॉयल कान्वेंट स्कूल में हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग जाग गया है। शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की ओर से 17 वाहनों को सीज कर 26 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद परिवहन विभाग एक सप्ताह अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना भूल गया। केवल नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर दी गई। अभी भी सड़कों पर खुलेआम अनफिट स्कूली वाहन दौड़ रहे है, जिससे नौनिहालों का बचपन दांव लगा है। बृहस्पतिवार को रॉयल कान्वेंट स्कूल में अनफिट मिनी बस से हुए हादसे में छात्र आयुष की मौत होने के बाद परिवहन विभाग की नींद खुली तो स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। 17 वाहनों को सीज कर 26 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित चलेगी।
विज्ञापन

जिले में दौड़ रहे 151 अनफिट स्कूली वाहन
उप संभागीय विभाग में कुल 452 स्कूल वाहन पंजीकृत है। इनमें से अप्रैल माह से अब तक 293 वाहनों ने ही अपनी फिटनेस व मानक पूरे कराए है। 151 वाहन अभी भी अनफिट दौड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस और मानक पूरे कराने के लिए 288 नोटिस जारी किए गए है। इसके अलावा समय-समय पर विभाग की ओर से अभियान चलाकर मानकों को पूरा न करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed