फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport Corporation's system failed, journey was difficult

परिवहन निगम की व्यवस्था फेल, मुश्किलों भरा रहा सफर

Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's system failed, journey was difficult
बड़ौत। दीपावली और भाईदूज के लिए परिवहन निगम की तैयारी रविवार को फेल हो गई। अधिकांश मार्गों से रोडवेज बसें नदारद थी। मगर, जहां बसें संचालित थी, उनमें सवार होने के लिए मारामारी मची रही। आलम यह रहा कि बहन के यहां पहुंचने के लिए जो लोग भैय्यादूज के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को घर से निकल गए।
विज्ञापन

बागपत में परिवहन निगम की 71 और 45 बसें अनुबंधित है। सामान्य दिनों में सभी बसें तीन से चार से ट्रिप लगाती है, लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए छह ट्रिप कर दी गई थी, ताकि यात्रियों को सफर करने में दिक्कतेें न हो। इसके अलावा देर रात्रि तक बसों का संचालन की व्यवस्था की गई थी। मगर, शुक्रवार को परिवहन निगम की यह व्यवस्था फेल होती नजर आई। अधिकांश मार्गों पर बसें नदारद थी। इस कारण यात्रियों को सफर करने के लिए डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ा। जिस रूट पर बसें संचालित रही, उसमें यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर यात्रियों को खिड़कियां पर सफर करते हुए देखा गया। छतों पर बैठकर भी यात्रियों को सफर करने पर मजबूर होना पड़ा। डग्गामार वाहनों की भी चंादी कटी और मनमाने किराया वसूलकर लोगों को अपने गंतव्य स्थानों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed