फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transformer thief is getting rich, Energy Corporation is becoming poor

Exclusive: ट्रांसफार्मर चोर मालामाल, ऊर्जा निगम हो रहा कंगाल, किसानों को झेलना पड़ रहा दंश

Thu, 13 Apr 2023 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत/बड़ौत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

पुलिस प्रशासन की लापरवाही का दंश ऊर्जा निगम तो झेल ही रहा है बल्कि किसानों को भी झेलना पड़ रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक एक साल के अंदर ट्रांसफार्मर चोरों के गैंग पश्चिमांचल के 14 जनपदों में लगभग 17 करोड़ के 1576 ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी मौन बैठे हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट।

विज्ञापन
Transformer thief is getting rich, Energy Corporation is becoming poor
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद, मेरठ व दिल्ली के बाजारों में ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद निकाले गए तांबे के तार व तेल के अच्छे दाम मिलने के बाद जहां ट्रांसफार्मर चोरों का गैंग मालामाल हो रहा है, वहीं ऊर्जा निगम करोडों का नुकसान झेल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र एक साल के अंदर ट्रांसफार्मर चोरों का गैंग पश्चिमांचल के 14 जनपदों में लगभग 17 करोड़ के 1576 ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर 451 मेरठ से व उसके बाद बुलंदशहर से 210 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। ट्रांसफार्मर चोरी होने का दंश किसानों को भी झेलना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद कई-कई दिनों तक उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाता और उनकी ट्यूबवेल ठप पड़ी रहती है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पश्चिमाचंल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा आदि 14 जिले आते हैं। पिछलें कुछ दिनों में इन जनपदों में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना बढ़ी हैं। कारण यह भी है, क्याेंकि ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस आसानी से मामला दर्ज नहीं करती है। जिस कारण ट्रांसफार्मर चोरों के गैंग के सदस्यों का हौसला बढ़ जाता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के बिना ऊर्जा निगम को नया ट्रांसफार्मर नहीं मिलता, जिस कारण कई कई दिन तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से संबधित इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सबसे ज्यादा मेरठ में 451, उसके बाद बुलंदशहर में 210, इसके बाद मुरादाबाद में 167 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं, सबसे कम ट्रांसफार्मर रामपुर में 52, शामली व गाजियबाद में 55-55 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं। जिससे विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: तीनों को मार दिया, जाकर अंतिम संस्कार कर लो... पिता-चाचा-बुआ की हत्या कर सुबह दूसरी बुआ से बोला आरोपी

भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को उठाने के लिए चाहिए मैन पावर
ट्रांसफार्मर का वजन काफी अधिक होता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए काफी मैन पावर की जरूरत है। आमतौर पर एक एक ट्रांसफार्मर का वजन 5 से 6 क्विंटल तक होता है, ऐसे में इसे उठाने के लिए करीब 7 से 8 लोगों की जरूरत होती है, वहीं ट्रांसफार्मर को बिना बांधे उठाना कठिन है।

चुराए गए ट्रांसफार्मरों की कीमत लाखों में
एक 250 केवी के ट्रांसफार्मर में औसतन 400 किलो तांबा व 250 लीटर से अधिक ऑयल निकलता है। पुराने तांबे के तार की कीमत बाजार में 900 रुपये और ऑयल की कीमत डेढ़ सौ रुपये प्रतिलीटर है। बताया जाता है कि अधिकांश तांबे की क्वाइल को खरीदार पुराने रेट पर खरीद लेते हैं, जो ट्रांसफार्मर बनाने वाली निजी कंपनियों को बनी हुई क्वाइल में 12 सौ के रेट में बेच दी जाती है।

गाजियाबाद व दिल्ली में है मंडी
कुछ साल पहले बड़ौत कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गैंग ने खुलासा किया था कि वह पहले वह ट्रांसफार्मर चोरी के बाद तांबे व ऑयल को मेरठ, दिल्ली व गाजियाबाद में बेचते थे। जहां पर उन्हें अच्छे दाम मिल जाते हैं।

ट्रांसफार्मरों की कीमत
आपको बता दें कि 10केवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 25072, 25केवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 56500, 63केवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 113000, 100केवीए ट्रांसफार्मर की कीमत 152320, 250केवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 576000, 400केवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 845000 है।

10 केवीए के छह ट्रांसफार्मर , 25 केवीए के 921 ट्रांसफार्मर, 63केवीए के 433 ट्रांसफार्मर 100 केवीए के 141 ट्रांसफार्मर, 250 केवीए के 61 ट्रांसफार्मर, 400 केवीए के 14 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं।

ये बोले टैक्निकल डायरेक्टर
इस संबंध में ऊर्जा निगम मेरठ के टैक्निकल डायरेक्टर एसके परवार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि बात सही है कि चोर लगातार विभाग को नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे हैं, पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। रात्रि गश्त बढ़ाए जाने से चोरी की घटनाओं पर जरूर अंकुश लगेगा।

ये बोले सीओ 
सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि चोरी की घटना को बढ़ते देख सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त बढ़ाएं जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जनपद के नाम व ट्रांसफार्मर की संख्या
बागपत 66
रामपुर 52
बिजनौर 98
बुलंदशहर 210
नोएडा 66
गाजियाबाद 55
हापुड 64
मुरादाबाद 167
अमरोहा 80
मेरठ 451
संभल 57
मुजफ्फरनगर 85
सहारनपुर 70
शामली 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed