फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trains delayed on Delhi-Saharanpur railway route due to underpass construction

Baghpat News: अंडरपास निर्माण से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेंने लेट

Thu, 30 Nov 2023 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed on Delhi-Saharanpur railway route due to underpass construction
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर बुधवार को खेकड़ा-लोनी के बीच अंडरपास निर्माण के चलते कई ट्रेंनें निर्धारित समय से लेट रहीं। मजबूरन यात्रियों को बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा खेकड़ा-लोनी के बीच इस समय अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे मेें आए दिन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। मंगलवार को भी कई ट्रेनें लेट रहीं। बुधवार को भी इस रूट पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली आधा घंटा देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा हरिद्वार एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा भी कई ट्रेन लेट रहीं, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए या बसों में सफर करना पड़ा, या फिर डग्गामार वाहनों में।
विज्ञापन

अक्षय, प्रदीप, जोगेन्द्र, सुभाष, प्रमोद आदि यात्रियों ने बताया कि आए दिन ट्रेन लेट होने से वे समय पर अपनी डयूटी नहीं पहुंच रहे है। कई बार स्टेशन मास्टर से लेकर अन्य अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने ट्रेनों के नियमित रूप से संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय खेकड़ा व लोनी के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण कई ट्रेनें दिल्ली से ही लेट चल रही है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सही हो जाएगा- विपिन शर्मा स्टेशन मास्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed