फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Training of polling personnel for Legislative Council elections

विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Training of polling personnel for Legislative Council elections
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में नौ अप्रैल को आठ मतदान केंद्रों पर विधान परिषद सदस्य चुनने के लिए मतदान होगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राजकमल के निर्देशन में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को 70 मतदान कर्मियों ने चुनाव प्रशिक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर शनिवार को लोक मंच पर पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी सकुशल निर्वाचन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में आठ मतदान केंद्र बागपत बड़ौत, छपरौली, पिलाना, खेकड़ा बिनौली के विकासखंड कार्यालय के अतिरिक्त गांधी इंटर कॉलेज दोघट, नगर पंचायत कार्यालय अमीनगर सराय को मतदान केंद्र बनाया है। मतदान कार्मिकों को छह अप्रैल को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed