फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Training of Kshetra Panchayat members completed

Baghpat News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण पूरा

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Training of Kshetra Panchayat members completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। खंड विकास मुख्यालय पर चल रहे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।
सीनियर फैकल्टी डीपीआरसी मेरठ चरणजीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति के कार्य और दायित्वों का बोध कराता है। ज्ञान ही व्यक्ति को महान बनाता है। प्राप्त ज्ञान का अपने क्षेत्र में व्यावहारिक रूप से प्रयोग करना ही प्रशिक्षण की उपलब्धि है। ट्रेनर महेश कुमार ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायतों की बैठक में भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहकर ग्राम पंचायत विकास योजना में भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से ही हमारे कार्यों में गुणवत्ता और निखार लाई जा सकती है। मास्टर ट्रेनर डीपी शर्मा ने भी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, बीडीओ राजीव कुमार शर्मा, गुड्डू ठेकेदार, अरविंद शर्मा, अंकित शर्मा, करणवीर सिंह, सागर, शाहिद, विपिन वाल्मीकि, योगेंद्र, शाकिर, विकास, मुकेश आदि बीडीसी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed