{"_id":"6303ce24c55e7d583b12caf2","slug":"train-delayed-by-three-hours-passengers-upset-baghpat-news-mrt6019986200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे देरी से चली ट्रेन, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे देरी से चली ट्रेन, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सोमवार को दिल्ली से हरिद्वार और नई दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से चली। जिससे यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा और उनको काफी परेशानी हुई।
यात्री संजीव, अमित, विक्रम, सोनू, अजेंद्र आदि ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 11:30 बजे का है। सोमवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन दोपहर दो बजकर 11 मिनट पर स्टेशन पहुंचाती है। सोमवार को यह ट्रेन दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि लोनी और खेकडा के बीच रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा है जिसके चलते सोमवार को ट्रेन देरी से चली।
-----