फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders said - If the service road is not built then the business of Tattari will come to a halt

Baghpat News: व्यापारी बोले - सर्विस रोड नहीं बनी तो ठप हो जाएगा टटीरी का कारोबार

Thu, 29 May 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traders said - If the service road is not built then the business of Tattari will come to a halt
बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की समस्या सुनते सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। संवाद - फोटो : संवाद
अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। रालोद सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन व खेकड़ा में पहुंचकर यात्रियों की समस्या सुनी। अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है यदि यहां सर्विस रोड नहीं बनी तो क्स्बे का कारोबार ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा और जल्द शटल शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही मेट्रो ट्रेन बागपत तक चलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था को देखा। कस्बे के व्यापारी अभिमन्यु गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, आशु गर्ग, राजीव गोयल, सचिन मित्तल, सुमित जैन, राजेश कुमार आदि ने सांसद को बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, लेकिन सर्विस रोड नहीं बनाई जा रही है। यदि सर्विस रोड नहीं बनाई गई तो टटीरी का व्यापार प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने सांसद से सर्विस रोड बनवाने की मांग की है।रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना, रेल यात्री संघ के पमेश्वर शर्मा, रविकांत शर्मा, विद्याराम भाटी, नीरज पंडित ने दिल्ली से बड़ौत तक दो शटल ट्रेन चलवाने, अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रुकवाने, रिजर्वेशन की व्यवस्था कराने की मांग की।
दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक जाने वाली ट्रेन को शामली तक चलाने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि जल्द रेल मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार व स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा से महिलाओं के लिए अलग से टिकट खिड़की, स्टेशन पर साफ सफाई, कराने, रेलवे के अंडरपास में इंटरलॉकिंग सही कराने के निर्देश दिए।

वाणिज्य निरीक्षक शामली राज रतन सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने व रिजर्वेशन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सांसद ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण व शटल चलवाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बागपत तक मेट्रो चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। जिससे उसे जल्द मंजूरी दिलाकर आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।
इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, विजयपाल सिंह, चौधरी प्रहलाद, दीपक कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed