फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders demonstrated in Kotwali

व्यापारियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated in Kotwali
बाजार खुलवाने के एवज में रुपये मांगे वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तहरीर भी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलवाने के एवज में दुकानदारों से प्रशासन के नाम पर रुपये मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को भाजपा जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल, मुदित जैन व नवनीत जैन के साथ काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। आकाश बंसल का कहना था कि नगर के ही बावली रोड पर रहने वाले एक दुकानदार ने लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलवाने के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली की। बाद में अन्य व्यापारियों की छवि धूमिल कराने के लिए वीडियो बनवाकर वायरल कर दी। आरोप लगाया कि अब पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति के मिलीभगत कर दुकानदारों व व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान कराया जा रहा है, इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि तहरीर मिल गई है, जल्द ही मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आशीष जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, काकेराम, अरिहंत, अमित वर्मा, वीशू जैन, अंशुल जैन, दीपक जैन, मनीष जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed