{"_id":"60e5f0ba8ebc3ed6662eaead","slug":"traders-demanded-the-right-by-performing-baghpat-news-mrt5462269156","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मांगा हक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजकमल यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम राजकमल यादव को मुख्यमंत्री के नाम व्यापारियों की पेंशन, कोरोना से मृत व्यापारियों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने सहित पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि वह प्रदेश सरकार से काफी दिनों से वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू करने, कोरोना से मृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में शामिल कर उनके परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने, बिजली के फिक्स एवं सरचार्ज समाप्त करने, तीन सितंबर को प्रदेश में व्यापारी दिवस घोषित करने, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाने की मांग कर रहे। सरकार व्यापारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय जैन, अनुराग जैन, अमित चिकारा, देवेंद्र पंवार मौजूद रहे।
प्रदेश स्तर पर तैयार की जाएगी आंदोलन की रुपरेखा
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बीआरसी पर बैठक हुई। पर्यवेक्षक जिला संगठन मंत्री कविंद्र तोमर मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविलियन व्यवस्था निरस्त करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, परिवार नियोजन भत्ता बहाल करने, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को स्थायी शिक्षक के पद नियुक्त करने, रसोइयों का मानदेय दस हजार रुपये करने पर विचार किया है। पर्यवेक्षक कविंद्र तोमर ने कहा कि सभी मांगों को लेकर शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रुप रेखा तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में जिलामंत्री राजकुमार शर्मा, जसकुमार, नरेंद्र, मनोज कुमार, योगेंद्र यादव, मोतीराम, विजय विमल, अमित शास्त्री मौजूद रहे।