फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders demanded a tax for one country

व्यापारियों ने की एक देश एक टैक्स की मांग

Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded a tax for one country
अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से एक देश एक टैक्स की मांग करते हुए मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 1964 में कृषि उत्पादन मंडी शुल्क लागू हुआ था। उस समय इसकी दर 25 पैसे से 50 पैसे प्रति सैकड़ा थी, जो अब दो प्रतिशत हो गई है। प्रदेश सरकार दो प्रतिशत से अधिक शुल्क नहीं लगा सकती थी। सरकार ने 0.5 प्रतिशत सरचार्ज के रुप में लगा दिया है, जो अब 2.5 प्रतिशत हो गया है। कहना है कि प्रदेश के आस-पास के राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है और जिनमें है, वहां दर काफी कम है। मंडी शुल्क अधिक होने के कारण प्रदेश का व्यापार दूसरे राज्यों में चला जाता है। उन्होंने सरकार से प्रदेश में मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कृषि मंडी समिति के दोहरे मापदंड अपनाने के विरोध में तीस जून व एक जुलाई को प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed