फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractor trolley caught on suspicion of ration being wheat and rice

Baghpat News: राशन का गेहूं व चावल होने के शक में ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Wed, 31 May 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley caught on suspicion of ration being wheat and rice
बिनौली। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने सरकारी राशन होने के शक में गेहूं और चावल से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि सरकारी राशन नहीं मिलने पर ट्रैक्टर मालिक को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

बरनावा चौकी पुलिसकर्मियों को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हर्रा की ओर से दो युवक ट्रैक्टर ट्राली में राशन का गेहूं, चावल भरकर दाहा की ओर बेचने जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने दाहा मार्ग से ट्रैक्टर ट्राली चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद सिंह ने सूचना आपूर्ति विभाग की टीम को दी। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक बागपत राहुल पटेल और आपूर्ति निरीक्षक बड़ौत राजेश कुमार टीम के साथ बरनावा पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली में भरे गेहूं चावल की जांच पड़ताल की, लेकिन गेहूं चावल राशन सरकारी नहीं मिला, जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक को क्लीन चिट दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed