फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Toll starts in Jivana, people agitated on the first day

जिवाना में टोल शुरू, पहले दिन जाम से हलकान लोग

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Toll starts in Jivana, people agitated on the first day
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है। पहले ही दिन टोल प्लाजा पर जाम लग गया। तकनीकी परेशानी के चलते टोल प्रक्रिया बाधित हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने टोला प्लाजा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जिवाना टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई। टोल प्लाजा कंपनी मेसर्स केशव अग्रवाल के एमडी संजीव तेवतिया ने कहा कि जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उनसे डबल टोल वसूला जाएगा। इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा, कृष्णा कंस्ट्रक्शन के जीएम जितेंद्र बालियान, टीम लीडर पंकज कुमार, विजय तोमर बामनौली, पीएन सिंह, राकेश त्रिपाठी, सोहनवीर सिंह आदि रहे। अधिकारियों ने टोल कर्मियों को वाहन चालकों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मासिक पास बनेगा 275 रुपये में
रमाला। टोल प्लाजा के 20 किमी के एरिया में रहने वाले वाहन चालकों को 275 रुपये महीने का टोल पास की सुविधा रहेगी। एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाले वाहनों को भी छूट का प्रावधान किया गया है। पास बनवाने के लिए विशेष कैंप भी लगेगा। टोल पर रोजाना भी पास बनेंगे। इसके लिए लोकल लोगों को अपना आईडी दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल शुरू होते ही नहर की पटरी से गुजरे वाहन चालक
रमाला। जिवाना में टोल प्रक्रिया शुरू होते ही वाहनों की भीड़ नहर की पटरी पर आ गई है। वाहन चालकों ने टोल से बचने के लिए यह कदम उठाया है। आसपास के गांवों के मार्गों पर भी भीड़ बढ़ी है।

पहले ही दिन नोकझोंक
रमाला। जिवाना टोल प्लाजा पर पहले दिन वाहन चालकों से नोकझोंक शुरू हो गई। वाहन चालकों का कहना था कि टोल प्लाजा पर देर तक वाहन रुकवाए जा रहे हैं।
फास्टैग के लिए किया जागरूक
रमाला। जिवाना टोल प्लाजा पर पहुंचे वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक किया। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल लिया जाएगा।
जिवाना टोल पर बनाया कंट्रोल रूम
रमाला। जिवाना टोल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। हाईवे पर हादसे के वक्त कॉल करते ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और मदद करेगी। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed