{"_id":"5daca6538ebc3e016a18328b","slug":"today-will-be-electricity-cut-baraut-news-mrt4496172165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 11 गांवों में बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 11 गांवों में बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 11 गांवों में बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई
बड़ौत। सिंघावली गांव स्थित 132 केवीए से जुडे़ 33/11 केवीए बिजलीघर और इससे जुडे़ करीब 11 गांवों में सोमवार को करीबन छह घंटे सप्लाई बाधित रहेगी। हरसिया सिंघावली लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति में यह अवरोध रहेगा। इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की गई है।
ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रेय ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपदवासियों को वर्ष 2020 तक 24 घंटे सप्लाई देने के उद्देश्य के चलते इस समय जनपद में विद्युत लाइनों सहित बिजलीघरों पर मशीन बदलने, मरम्मत कार्य के अलावा अन्य विभागीय कार्य चल रहे हैं। बिलौचपुरा में भी जल्द नए बिजलीघर का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सिंघावली गांव स्थित 132 बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते इससे जुड़े 33/11 बिजलीघरों मेे सिंघावली, तितरौदा, धनौरा फील्डर का शट डाउन रहेगा। इस दौरान हबीबपुर, बालैनी, बाखरपुर, सिंघावली, नवादा, सैडबर, तितरौदा, रामनगर, सिरसलगढ, तेडा, नंगला, बिजवाडा, कैडवा व धनौरा गांव में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की।
बता दें कि बिजलीघरों में मरम्मत कार्य के कारण इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों में पांच से लेकर इससे अधिक घंटे की अवधि तक बिजली आपूर्ति का अवरोध किया जा चुका है। निगम के अफसरों का दावा है कि दीपावली जैसे त्योहारों पर बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं।