फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today everyone go ahead and vote as much as possible

आज सभी आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा करें मतदान

Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Today everyone go ahead and vote as much as possible
डीएम ताजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विधान सभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। चुनाव आयोग और प्रशासन मतदान बढ़ाने पर जोर दे रहे है। शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन की आरे से जागरूकता कार्यक्रम बागपत चला बूथ की ओर के अंतर्गत लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया गया है। शैक्षिक संस्थानों में पोस्टर, निबंध व रैलियां निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। समाज के प्रबुद्ध और जागरूक मतदाताओं का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। समाज के लोगों ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

हर कोई आगे बढ़कर करें मतदान
मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। सभी मतदाता बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन

निर्भीक होकर सभी करें मतदान
मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। महिलाएं और पहली बार मतदान करने वाले युवा अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे। हर कोई मतदान कर सके, उसके लिए पुलिस भी मतदाताओं का पूरा सहयोग करेगी। नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान सबका अधिकार, बढ़-चढ़कर करें मतदान
मतदान देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को आगे आकर मतदान करना चाहिए। मतदान करके आप क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग भी करेंगे। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को मानते हुए मतदान केंद्र तक जरूर पहुंचे। अमित कुमार सिंह, एडीएम
लोगों को मतदान के लिए करें प्रेरित
किसी भी क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के लिए मतदान जरूरी है। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। बृहस्पतिवार को अपने मत का अवश्य इस्तेमाल करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। - हबीबुर्रहमान, शहर काजी
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे बढ़कर करें मतदान
वोट करना सबका अधिकारी है और क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के लिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। युवा भी बढ़-चढ़कर मतदान में महायज्ञ में अपनी आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें। डॉ अनिल कुमार, प्राचार्य एसपीसी डिग्री कॉलेज
पहले करें मतदान, फिर करें जलपान
मतदान करना सभी का कर्तव्य है। मतदान करना लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और मतदान कर ही जलपान करें। लोग घरों से निकले और अपने मत का प्रयोग करें। जयपाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य
अपना अधिकार समझें, अधिक से अधिक करें मतदान
मतदान लोकतंत्र की शक्ति है, क्षेत्र और देश के विकास के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान करने से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है और क्षेत्र का विकास होता है। मतदान करना अपना अधिकार समझें और मतदान करें। - पंडित जयभगवान शर्मा, मुख्य पुजारी पुरा महादेव मंदिर
मतदान के लिए आगे आए युवा
मतदान करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। पहली बार मतदान करने वाले युवा खुद मतदान करें और अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। - नितिन तोमर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
मतदान करना अपनी जिम्मेदारी समझें
लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर आज अपने बूथ पर जाकर मतदान जरुर करें। अपने परिवार के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। -सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष 84 खाप चौधरी
----
मतदान के लिए अपने घरों से निकले लोग
मतदान करना सबका अधिकार है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोग मतदान के लिए घरों से निकलें और अपने मत का प्रयोग कर प्रजातंत्र को मजबूत करें।- मुनि आचार्य त्रिलोक भूषण, त्रिलोकधाम मंदिर बड़ागांव
----
मतदान के लिए घरों से निकले महिलाएं
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाएं भी आगे आकर अपनी भागीदारी निभाएं और विकास के लिए अपने मत का प्रयोग करें। अन्य महिलाओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। - डॉ प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्या, राजकीय इंटर कालेज

अपनी भागीदारी निभाएं अधिक से अधिक करें मतदान
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक-एक वोट अनिवार्य है, लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाएं और मतदान करें। - चौधरी सुभाष, अध्यक्ष चौबीसी खाप चौधरी

एसपी नीरज कुमार जादौन

एसपी नीरज कुमार जादौन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed