फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To save the future, understand your responsibility, plant trees.

भविष्य बचाना है तो समझें अपनी जिम्मेदारी, पेड़ लगाएं

Tue, 06 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 06 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
To save the future, understand your responsibility, plant trees.
पौधारोपण करते डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलेभर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रशासनिक, सामाजिक, स्कूल, कॉलेज, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया और लोगों सेे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लाने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा पेड़ संजीवनी के रूप में हमें ऑक्सीजन देता है। बिना ऑक्सीजन के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हराभरा करने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


अफसरों को निर्देश दिए जिन अधिकारियों ने आज पौधा रोपण नहीं किया, वह कल अपने कार्यालय परिसर एवं उचित स्थान पर पौधा लाएंगे। सीडीओ चांदनी सिंह, डीडीओ हुब लाल, एसडीएम बागपत विवेक यादव, बड़ौत दर्शन सिंह, खेकड़ा अजय कुमार उपाध्याय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. रामगोपाल वाष्र्णेय, पूजा चौहान, मोनिका, रेनू, रूबी शर्मा, विशाखा, तरूण चौहान, डॉ. बबली चौहान, प्रकाश राणा, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. अरविंद्र मौजूद रहे। सोशल वर्कर डॉ. आरआरडी उपाध्याय, सुरेंद्र चौहान, राकेश सरोहा, विनय ने जिले के अफसर और पत्रकारों को पर्यावरण दिवस पर पौधे का उपहार दिया। 

अमीनगर सराय में विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने पौधरोपण किया। इसमें पंडित हरिकिशन शर्मा, सुखपाल यादव, नरेश, अशोक यादव, महबूब, रामसहाय, शफीक इलाही, पंडित जगदीश, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे। 

बागपत पालिका में ईओ ललित कुमार आर्य ने पर्यावरण से जागरूकता के लिए सभासद सहित शहर के लोगों को जागरूक किया। ईओ ने बताया शहर में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग रंगों के कचरे के डिब्बे लगवाएं जाएंगे।


इसमें ओंकार प्रजापति, शफीक सलमानी, संजय रूहेला, सत्यपाल उपाध्याय, बॉबी, सुनील चौहान मौजूद रहे।  एसडीएम विवेक कुमार यादव ने भी कार्यालय के बरामद में पौधरोपण किया। कर्मचारियों को नियमित रूप से पानी देने की जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ ईओ ललित कुमार आर्य, नायब तहसीलदार, कानूनगो रोहित तोमर, लेखपाल महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed