फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tin shed will be removed from above the barricading, danger of electric shock

Baghpat News: बैरिकेडिंग के ऊपर से हटेगी टीन शेड, करंट का खतरा

Sat, 27 Jul 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 27 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tin shed will be removed from above the barricading, danger of electric shock
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में शुरू होने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग के ऊपर से टीन शेड हटाने के निर्देश दिए। क्योंकि टीन शेड के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से करंट से हादसा होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

31 जुलाई से तीन अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी शुक्रवार को पुरा महादेव मंदिर में पहुंचे। मंदिर आने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बालैनी टोल प्लाजा के समीप बने बस स्टैंड, मंदिर आने वाले रास्तों पर बनी पार्किंग का निरीक्षण कर वहां साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर बैरिकेडिंग, मेला क्षेत्र, गर्भ गृह, सीसीटीवी कैमरों आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मेला परिसर में लगे बिजली के तारों को ऊंचा करने के निर्देश दिए और कहा की मेले के दौरान पानी, सफाई, लाइट की सही व्यवस्था रहे, ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, एआरटीओ राघवेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, सीओ प्रीता, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, ब्रह्मपाल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिजर्व में रखे गए ट्रांसफार्मर
पुरा महादेव मंदिर में चार दिवसीय मेले को लेकर ऊर्जा निगम ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। सभी जर्जर लाइन को बदलवा दिया गया है। मंदिर आने वाले रास्तों पर लगे ट्रासंफार्मरों के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। मेला क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों में करंट न आए इसके लिए खंभों पर पॉलीथिन लगाई गई है। एसडीओ विवेक शर्मा ने बताया कि 100 केवी का एक ट्रांसफार्मर भी रिजर्व में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लगाया जा सके।
- रोक के बावजूद दुकानों पर चल रहे है घरेलू सिलिंडर
पुरा महादेव मंदिर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि सिर्फ कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग किया जाए। इसके बावजूद घरेलू सिलिंडर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में यहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
- रालोद के मीडिया संयोजक बांटेंगे तीन लाख बोतल पानी
रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय मेले में जलाभिषेक करने आने वाले कांवड़ियों को पानी की तीन लाख बोतल बांटी जाएगी। उनके अनुसार गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसको देखते हुए ही पानी की बोतल किसान भवन में रखवाईं जाएंगी। किसान भवन से ही लाखों कांवड़िये गुजरते हैं।

- अर्द्धसैनिक बल ने बागपत में पैदल मार्च किया
बागपत। कांवड़ मेले को लेकर शहर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा व कोर्ट रोड पर शुक्रवार को अर्द्ध सैनिक बल ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed